कोंच-उरई । लोकतांत्रिक जनता दल ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अन्य जनहित की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान खींचते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले की जांच सक्षम एजेंसी से कराने का भरोसा दिया है।
लोजद जिलाध्यक्ष अशोक निरंजन और जिला उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम गुलाब सिंह को देकर बताया है कि ग्राम टोपोर में हनुमान जी के मंदिर से देवीजी मंदिर तक बनाई जा रही सीसी सड़क मानक विहीन बन रही है। टोपोर से बस्ती जाने बाली सड़क बर्षों से खराब पड़ी है जिसके चलते किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दो पहिया वाहनों का भी निकलना दूभर है और गाहेबगाहे लोग गिर कर चुटहिल होते रहते हैं। उक्त सड़क का निर्माण व्यापक जनहित में जरूरी है। इसके अलावा गांव के एक विकलांग गरीब गोविंदसिंह को सरकारी सुविधाओं का लाभ्ज्ञ दिलाए जाने की भी मांग की गई है। इस दौरान महेश वर्मा, तुलाराम शाक्य, रामप्रकाश, दुर्गाप्रसाद, अखिलेश, बहादुर, अमितकुमार, बलजीत आदि मौजूद रहे।





Leave a comment