
* बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर हो रही दशम और द्वादश की परीक्षा
कोंच-उरई । गल्ला मंडी स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच में 3 जनवरी से कक्षा दशम और द्वादश की प्री बोर्ड परीक्षा प्रधानाचार्या माधुरी पहारिया के निर्देशन में कराई जा रहीं हैं। परीक्षा प्रमुख प्रवक्ता नीरज दुवे ने बताया कि स्कूल प्रशासन का पूरा जोर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने पर है। प्रयागराज बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन के आदेशानुसार और विद्या भारती की पद्धति के अनुसार ये पूर्वानुमानित परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा में उडऩदस्ता भी बनाया गया है जो परीक्षा कक्षों का औचक भ्रमण कर परीक्षा पर नजर बनाए है। कक्ष निरीक्षकों में विवेक तिवारी, शैलेन्द्र यादव, पंकज वाजपाई, ब्रजेन्द्र यादव, मनीष अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, गौतम पटेल, राजीव राठौर, श्यामसुंदर पटेल, प्रभा गुप्ता, सरोज खरे, सरला मिश्र, नीतू गर्ग, मंतशा, शालिनी गुप्ता, आनंद, मनोज आदि अध्यापकों को लगाया गया है।





Leave a comment