
कोंच-उरई । भाजपा के बरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ब्रजेन्द्र कुशवाहा को विश्व हिंदू परिषद् की नगर की कमान सौंपी गई है। उनके मनोनयन से हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक विहिप जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चौहान ने जिला मंत्री बलवीर सिंह जादौन एवं तेजप्रताप की सहमति से ब्रजेन्द्रसिंह कुशवाहा को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है और उनसे अपेक्षा जताई है कि संगठन को मजबूती देते हुए समय समय पर दिए जाने बाले दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे।





Leave a comment