उरई । हमीरपुर –महोबा संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी और मौरम ठेकेदार रामौतार राजपूत उर्फ बाबू जी के जालौन रोड पर कालीदास विद्यालय मार्ग स्थित घर में शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे सीबीआई की टीम ने  अचानक छापा मार दिया । समझा जाता है कि सीबीआई अखिलेश सरकार के समय इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अवैध खनन के मामले में दिये गए आदेश के तहत जाँच कर रही है । सीबीआई टीम में महिला अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं ।  सीबीआई ने घर के सारे पुरुष सदस्यों को बाहर करके पूरे घर को कील दिया है । मीडिया सहित किसी को भीतर नहीं घुसने दिया जा रहा है ।

Leave a comment