उरई । भाजपा में फूट डालने के लिए आरक्षण के नए फार्मूले को हथियार बना रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा । भाजपा वर्ण व्यवस्थावादी सोच के कारण सामाजिक न्याय की प्रक्रिया को विफल बनाने की साजिश रच रही है । यह बात समाजवादी पार्टी की इकलासपुरा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कही ।

उन्होने बताया कि 7 से 20 जनवरी तक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने समाजवादी विकास विज़न और सामाजिक न्याय के मुद्दे को जन – जन तक पहुँचाने के लिए अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की जायेगी जिसके तहत हर गाँव में जन संपर्क कार्यक्रम होगा । बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा , दयाशंकर वर्मा , महेंद्र कठेरिया, चुन्ना हुसैन, नबाब सिंह यादव , सुरेन्द्र बजरिया आदि मौजूद रहे ।

Leave a comment