उरई। भारतीय किसान संघ की बैठक प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई जिसमें प्रति हेक्टेयर के हिसाब से हर किसान को नकद सरकारी सहायता और फसल बीमा को एच्छिक और व्यावहारिक बनाने के मुद्दे पर विशेष रूप से विचार किया गया ।

बैठक को संबोधित करते साहब सिंह चौहान ने कहा कि कर्ज माफी किसानों की समस्या का हल नहीं है । किसानों को स्थायी राहत दिलाने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे । किसान संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी ने किसानों की समस्याओं को ले कर हर जिले में 9 जनवरी को प्रशासन को ज्ञापन भेंट करने का निश्चय किया है । इस दिन शहर में किसान संघ के जिले के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान बंधु सुबह 10 बजे साहब सिंह के आवास पर एकत्रित हो कर जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे । ज्ञापन देने के पहले किसान संघ के नेता कलेक्ट्रेट परिसर में सभा को संबोधित करेंगे ।

 

Leave a comment