उरई । कानपुर झांसी सेक्शन पर कई ट्रेनों का संचालन बंद किए जाने से यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराने के लिए अधिवक्ता परिषद कोंच के संयोजक सुनील लोहिया ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा है ।
पत्र में सुनील लोहिया ने लिखा है कि कानपुर – झांसी सेक्शन पर हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं जो कई ट्रेनों को इस सेक्शन पर बंद किए जाने से बेहाल हैं । सबसे ज्यादा परेशानी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्थगित किए जाने से हो रही है । यह ट्रेन झांसी से उरई , कानपुर होते हुए लखनऊ और इसके बाद मेरठ तक जाती है । इसलिये इंटरसिटी एक्सप्रेस को बहाल किया जाये भले ही इसे फिलहाल कुछ समय लखनऊ तक ही चलाया जाये ।
सुनील लोहिया ने सीधे ग्वालियर तक चलने वाली बरौनी एक्सप्रेस का भी संचालन बंद न करने की माँग की । झांसी से प्रयागराज कुंभ एक्सप्रेस को वाया उरई और कानपुर तक चलाने की भी माँग की ।





Leave a comment