कोंच-उरई । कागजों में कूट रचना कर फर्जी बैनामा कराने के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनोदकुमार तिवारी पुत्र लल्लूराम निवासी टोपोर ने न्यायालय के आदेश पर लिखाए मुकदमे में बताया है कि मोहित के नाम कागज बनवा कर अभियुक्तगणों के नाम फर्जी बैनामा करा लिया गया है। मामले में शत्रुघ्नसिंह, ब्रजलता, देवेन्द्रकुमार, हरिओमशरण निवासीगण गोरा करनपुर, मोहित निवासी टोपोर आदि को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।







Leave a comment