उरई । सोमवार को देर रात कोंच कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से 2 किसानों की नीचे दब कर मौत हो गई । राहगीरों की सूचना पर डायल 108 एंबूलेंस ने मौके पर पहुंच कर किसानों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया ।

मृत किसान नवीन सब्जी मंडी कोंच में हरी मटर बेच कर देर रात वापस गांव लौट रहे थे तभी लोना के पास सिंगल सड़क होने के कारण साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर ट्रैक्टर पलट गया । मृतकों के नाम सुरेन्द्र सिंह पटेल और रामबाबू कुशवाहा निवासी गण बदउआं बताये गए हैं । खबर पा कर एसडीएम गुलाब सिंह और कोतवाल संजय कुमार गुप्ता अस्पताल पहुंच गए थे । अधिकारियों ने शव सील करा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये ।

Leave a comment