उरई । समाजवादी विकास विज़न एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बजरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई गाँवों में जन संपर्क किया । इस दौरान उन्होने अखिलेश यादव सरकार में सभी वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का स्मरण कराया गया  । उन्होने जिले में सपा सरकार में कराये गए विकास कार्यों की फेहरिश्त लोगों के सामने सुनाई । उन्होने अखिलेश सरकार को प्रदेश में अभूतपूर्व विकास का युग बताया ।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज बम्हौरी, रामनगर , करुई बुजुर्ग , गोरा महारानी और करमेर आदि ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता खोखले वायदे करने के अलावा कोई काम नहीं करते । प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर है । विकास कार्य ठप्प हो चुके हैं । इस कारण प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है । लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी का सूपडा साफ़ हो जायेगा ।

इस दौरान भानु राजपूत , जयवीर .अंबरीष श्रीवास्तव , सुरेन्द्र राजपूत , श्रीराम राजपूत , संतोष कोरी , ज्ञान सिंह राजपूत , जगत सिंह राजपूत बम्हौरी आदि ने भी भी विचार प्रकट किए ।

 

Leave a comment