कोंच-उरई । कोर्ट और शासन द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी बाजारों में पॉलीथीन के लगातार हो रहे प्रयोग को लेकर प्रशासन एक बार फिर सख्ती पर उतरा है। पालिका द्वारा चलाए गए अभियान में मंगलवार को जब अधिकारी बाजारों में निकले तो हड़कंप मच गया और जिनके पास पॉलीथीन थी उन्होंने देखते ही देखते उसे दुकानों से हटा दी। अभियान में केवल एक ही दुकानदार अधिकारियों के दांव में फंस सका जिससे जुर्माना बसूला गया। अधिकारियों ने एक बार फिर दुकानदारों को हिदायत दी है कि पॉलीथीन का प्रयोग कतई न करें अन्यथा जुर्माना और जेल दोनों तरह के दंड का प्रावधान है। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश राजपूत, ईओ नपा बुद्घिप्रकाश, एसआई पुलिस सुरेन्द्रकुमार सिंह, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment