उरई । आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश व्यापी दो दिवसीय  हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को जिलाध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में तहसील गेट पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र कार्यकत्रियों ने शासन विरोधी नारों के साथ जुलूस निकाला ।  वे 17 सूत्रीय माँग पत्र को मंजूर न किए जाने पर नाराजगी जता रही थीं । बाद में प्रदर्शनकारी महिलाएँ कलेक्ट्रेट पहुँची और सभा की । अर्चना सिंह , अरुणा पाण्डेय , माया देवी , सविता कनौजिया , उमा देवी , किरण देवी , नइमा बानो , ज़रीना बानो आदि शामिल थे ।

 

Leave a comment