कोंच -उरई । सोमवार की रात आठ-नौ बजे के बीच उरई रोड पर ग्राम पनयारा के पास एक आपे पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है। मृतक अपने परिवार के लोगों के साथ उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढर से लौट रहा था। हादसे की सूचना पुलिस के पास नहीं है। बताया गया है कि मृतक के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी एक युवक सोमवार रात अपने परिवार के लोगों के साथ तिपहिया वाहन से गढर गांव से बापिस लौट रहा था। ग्राम पनयारा के पास अचानक ही आपे (तिपहिया वाहन) पलट गया और उसमें बैठी सवारियां आपे के नीचे दब गईं। हादसे में उक्त युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य के घायल होने की खबर है। इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। घायलों के नामों की जानकारी नहीं हो सकी है।







Leave a comment