
कोंच-उरई । कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एवं पोस्टल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के आह्वïान पर नेशनल फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल आर्गेनाइजेशन के बैनर तले झांसी डाक मंडल, रेल डाक सेवा सहित देश के सभी डाकघर एवं रेेल डाक सेवा के कर्मचारी मंगलवार से दो दिनी हड़ताल पर चले गए हैं जिससे डाक सेवाएं प्रभावित रहीं। कर्मचारियों की मांग है कि उनके केन्द्रीय संगठन द्वारा सरकार को दिए गए मांग पत्र पर यदि सरकार सकारात्मक रुख नहीं अपनाती है तो कर्मचारियों के समक्ष भबिष्य में भी हड़ताल का विकल्प खुला है। राष्टï्रीय संघ द्वारा दिए गए मांग पत्र के मुताबिक नई के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू हो, सातवें वेतन आयोग से जुड़े सभी विंदुओं का तुरंत निपटारा हो, केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरा जाए, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित किया जाए, सरकारी प्रतिष्ठानों को बंद करना बंद करने के साथ पदोन्नति, समान काम के लिए समान वेतन जैसे मुद्दों का सरकार का रुख सकारात्मक हो। स्थानीय हड़ताली कर्मियों ने बताया कि 9 जनवरी को भी वे हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान मनोज प्रजापति, तेजप्रताप पटेल, सुनीत अग्रवाल, अशोककुमार तिवारी, रामप्रकाश यादव, दीपक तिवारी, देशराज, सुरेशसिंह, ब्रजेन्द्र पटेल, पुष्पेन्द्र, राघवेन्द्र, जाकिर अली, नदीम अख्तर, रज्जूलाल, श्यामसिंह, सीताशरण, गोपालदास, मोहरसिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment