उरई । नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इम्प्लोयी के बैनर तले अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तथा अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ( ग्रामीण डाक सेवक ) मंगलवार से 2 दिवसीय हड़ताल पर चले गए ।

हड़ताल के समय कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की । इस दौरान कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव मिथलेश कुमार व्यास ने सभी ग्रामीण सेवकों को सिविल सर्वेण्ट का दर्जा देने की माँग की । मकबूल खान माधौगढ़ , शिव कुमार त्रिपाठी , मधुकर उपाध्याय , विजय प्रकाश वर्मा, अनुराधा द्विवेदी , प्रियंका वर्मा , पुष्पा सोनी , शगुन , मधुसूदन , दीपक वर्मा आदि कर्मचारी नेताओं ने भी भाषण दिये ।

Leave a comment