सिरसाकलार-उरई । समाजवादी पार्टी द्वारा गांव गांव में अखिलेश सरकार के समय कराये गए विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । मंगलवार को कुठौंद ब्लाक के जहटौली में सपा नेताओं ने जोरदार सभा की जिसमें उन्होने जिले में सपा के शासनकाल में हुए सड़कों और पुलों के निर्माण का हवाला देते हुए कहा कि इसके कारण प्रगति के नए सोपान चढ़े गए जो हमेशा यादगार रहेंगे ।

पूर्व ब्लाक प्रमुख रामलखन शर्मा ने कहा कि अन्ना पशुओं के कारण खेती बर्बाद हो रही है जिससे किसान तबाही के शिकार हो रहे हैं । व्यापारी अलग परेशान हैं। इस सरकार में कोई वर्ग खुश नहीं है । कई और क्षेत्रीय नेताओं ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार को जम कर कोसा । सुरेश याज्ञिक. सुरेंद्र सिंह.  प्रशांत यादव.  दिनेश यादव , महाराज सिंह,  भूरे यादव , रामकुमार ,  रामशंकर यादव,  विजय प्रजापति , हरनारायण सिंह.  भूरे सिंह,  आशिक खा , कमल तोमर मौजूद रहे।

Leave a comment