उरई । गत शनिवार को माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा में ट्रैक्टर द्वारा रौंद दिये गए बाइक सवार युवक की उपचार के लिए ग्वालियर ले जाते समय मंगलवार को मौत हो गई । नहर विभाग के बेलदार मोहन मोदी बंगरा के निरीक्षण गृह में सपरिवार रहते हैं ।

 

शनिवार को उनका 24 वर्षीय पुत्र विनय शाम को किराने का सामान खरीद कर बाइक से घर लौट रहा था तभी भुल्ली भैया मार्ग पर मोड के पास बिजली का सामान ले कर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया । गंभीर रूप से घायल विनय को पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत  न सुधरने पर आज उनको रेफर कर दिया गया लेकिन ग्वालियर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया ।

Leave a comment