
कोंच-उरई । एसडभ्एम गुलाब सिंह के निर्देश पर बुधवार को तहसील परिसर में नगर पालिका और डूडा द्वारा कैम्प लगाए गए जिनमें कांशीराम आवासों के लिए लोगों ने आवेदन किए जबकि डूडा ने पूर्व में लिए गए आवेदनों में जिनके नाम पात्रता सूची में हैं उन्हें बताए तथा जिनके नाम सूची में नहीं हैं उनके मिलान के लिए आधार लिए गए। गौरतलब है कि कोंच में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत कई चक्रों में लोगों को आवासों का आवंटन करने के बाद भी सैकड़ा भर आवास अभी खाली पड़े हैं जिनके लिए पात्रों को ढूंढा जा रहा है। पालिका द्वारा इसके लिए विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश राजपूत की अध्यक्षता में तहसील परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें पालिका के जेई रामवीरसिंह, आशीष यादव, लकी दुवे, शहजाद उद्दीन, अनुराग गुप्ता आदि कर्मियों ने जरूरतमंदों के आवेदन लिए। डूडा से जेई अंकित पटेल, सुशीलकुमार, राजदीप श्रीवास्तव आदि मौज्ूद थे जिन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में सूची में दर्ज पात्रों के नाम बताए तथा जो सूची में आने से वंचित रह गए हैं उनके मिलान के लिए आधार लिए।






Leave a comment