जालौन-उरई । जिला विकास अधिकारी ने विकासखण्ड में सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली जिसमे सरकार द्वारा चलाई जा रही गौशाला के बारे में जानकारी दी तथा ग्राम लहचूरा में बैठक कर किसानों को सहयोग करने की अपील की।
जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान ने सभी खण्डविकास कार्यालय में सभी सचिवो को निर्देश देते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर ग्राम पंचायत में गौशाला शीघ्र खोली जाए तथा अपने अपने गांव में जाकर लोगों को प्रेरित करे कि आवारा जानवरो को भूसा चारा देने में सहयोग करे जिससे गौशाला में जानवरों के लिए खाना पीना की व्यवस्था करने में सहयोग करे जिससे आवारा जानवरों द्वारा आपकी फसलो में नुकसान नहीं होगा बैठक के बाद उन्होंने ग्राम लहचूरा में जाकर बनी गौशाला का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि आवारा जानवरों के लिए आप सभी लोग भूसा चारा पानी की व्यवस्था करने में सहयोग करे जिससे सरकार का सपना पूरा होगा इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति, मनीष निरंजन, शतीस वर्मा, किरन रावत, अमर सिंह, प्रियंका, नीता राठौर, मेघा भारद्वाज समेत सभी लोग उपस्थित थे।






Leave a comment