
उरई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन किसान संघ ने भी सरकार की कृषि नीति के ख़िलाफ़ आँखें तरेर ली । बुधवार को किसान संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जिला और नगर इकाइयों ने संयुक्त रूप से दिन भर कलेक्ट्रेट में धरना दे कर सभा की । हालांकि किसान संघ ने कहा है कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों की बेइज्जती की जा रही है । उसने कहा कि इसकी बजाय रकबा के हिसाब से एक मुश्त सहायता का प्रावधान होना चाहिये तभी किसानों की सार्थक मदद हो सकेगी ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया । प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान , जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना और नगर अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया । राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि शंकर निरंजन भी थे । आनंद द्विवेदी करतलापुर , अनिरुद्ध सिंह चौहान , सुभाष दुबे , पुष्पेन्द्र सिंह . अनुज प्रकाश , अशोक सोनी , विजय चंद्र , शिवराज सिंह पटेल आदि ने भी विचार प्रकट किए ।






Leave a comment