उरई । देश में दस बड़े केंद्रीय श्रम संगठनों और औद्यौगिक फेडरेशनों की देश व्यापी महा हड़ताल को एल आई सी की ट्रेड यूनियन आल इंडिया इमप्लायीज एसोशिएशन में भी अपना समर्थन दिया । इसी परिप्रेक्ष्य में जालौन में भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के कर्मचारियों ने 08 -09 को शाखा कार्यालय में पूर्ण तालाबंदी रखी । शाखा कार्यालय के गेट पर जोरदार नारेबाजी एवं कर्मचारियों के जोश के कारण शाखा कार्यालय के अधिकारीगण बेबस व मजबूर नजर आए गेट पर ही खड़े रहे । शाखा कार्यालय 2 व्दिन पूर्ण रूप से बंद रहा ।

का. श्याम सुंदर की अध्यक्षता में धरना दिया गया । धरने को संबोधित करते हुए का. अफसर अहमद ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों और औद्यौगिक घरानों की गुलाम सरकार है जो कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है । धरने को का. मेहराज खान , का . मुकेश कुमार , का . आशीष गुप्ता ने भी संबोधित किया ।

Leave a comment