
उरई । नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल एम्प्लाइज के आवाहन पर बुधवार को दूसरे दिन भी डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सहायक मण्डलीय सचिव संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने वेतन और भत्तों का कुठाराघात किया है । पिछले चौदह वर्षों में भी ये स्पष्ट न हो पाया है कि nps के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर कितनी पेंशन मिलेगी या नही मिलेगी और अगर मिलेगी तो कब तक मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को नई पेंशन को बंद करके पुरानी पेंशन चालू करनी चाहिए।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मण्डलीय कोषाध्यक्ष अक्षय शुक्ला ने कहा कि सरकार को सभी ग्रामीण डाक सेवकों को रेगुलर सिविल सर्वेंट का दर्जा देना चाहिए,समान काम के लिए उन्हें भी समान वेतन देना चाहिए । आकस्मिक और अनुबन्ध कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए । उन्होंने कहा कि अपनी इन्ही दस सूत्रीय मांगों को लेकर के डाक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण डाक सेवक के मण्डलीय सचिव मिथलेश व्यास ने कहा कि सरकार को 2 दिवसीय हड़ताल के द्वारा सचेत कर रहे है और अगर सरकार न मानी तो सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी जा सकते है। अर्पित पाठक,अशोक सोनी, शिवकुमार,रवीन्द्र,राजेश,कैलाश बाबू,रोहित पटेल,रामस्वरूप,पुष्पा सोनी, अनुराधा द्विवेदी,प्रियंका,विमला मिश्रा,आनंद रावत,भानू वर्मा,लक्ष्मी गुप्ता,हरगोबिंद, रोहित,स्वदेश अग्निहोत्री,साहिबे आलम,सौरभली,मधुसूदन,सुगन, दीपक,अशोक,विजय वर्मा,अश्विनी त्रिपाठी,भगवानदास नदीगांव, अंकित आदि डाक कर्मचारी उपस्थित रहे । कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की ।






Leave a comment