जालौन-उरई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने एक बैठक कर आगामी कार्यक्रम 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयारी की जिसमे हर्ष गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी तथा नगर के प्रमुख स्थानों पर भव्य रैली निकाली जाएगी । इस मौके पर आयुष भदौरिया, सत्यम, राममोहन सेंगर, आलोक, शिवराज भदौरिया, जयेश उदैनिया, गोलू वर्मा समेत तमाम लोग परिषद के लोग उपस्थित थे।

Leave a comment