कोंच-उरई । सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई कोंच के एक सभासद प्रतिनिधि की फोटो जिसमें वह एक रिवॉल्वर इपनी कमर में खोंसे हैं और समाजवादी विजन के तहत गांव गांव घूम रहे हैं, चर्चा में आने के बाद पुलिस ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। पुलिस की तरफ से सभासद प्रतिनिधि को नोटिस भेजी जा रही है कि वे बताएं, रिवॉल्वर किसकी है और इस तरह से शस्त्र का खुला प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है।

मालूम हो कि पालिका के वार्ड संख्या 11 जवाहर नगर पश्चिमी भाग की महिला सभासद सितारा बेगम के तथाकथित प्रतिनिधि रिजवान अहमद उर्फ छोटू टाइगर सपा के नेता हैं और आजकल समाजवादी विजन कार्यक्रम के तहत गांव गांव भ्रमण कर रहे हैं। सोमवार को भ्रमण के दौरान जनसंपर्क करते वक्त वह अपनी कमर में एक रिवॉल्वर खोंसे दिचााई दे रहे हैं जो साशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने संबंधित चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि छोटू टाइगर को नोटिस देकर पूछें कि यह रिवॉल्वर किसकी है और इस तरह से खुला शस्त्र प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोतवाली के अभिलेखों से पता चलता है कि छोटू टाइगर के नाम किसी भी प्रकार का शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया है। इस संबंध में छोटू टाइगर का कहना है कि उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है।

 

 

Leave a comment