
कोंच-उरई । माधौगढ-कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा है कि खेलकूद के अलावा अन्य शिक्षणेत्तर प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। यह बात उन्होंने बुधवार को मथुराप्रसाद महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने अपनी विधायक निधि से महाविद्यालय में एक कक्ष निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की।
मथुराप्रसाद महाविद्यालय में बुधवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. केदारनाथ सिमिरिया ने की जबकि मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन व बिशिष्टï अतिथि प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवकुमार निरंजन, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, प्रभुदयाल गौतम, सुशील दूरवार, प्रदीप शुक्ला, प्रतिपालसिंह गुर्जर, केके निगम आदि रहे। पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला बनाई गई है जिसमें गायन, वादन, मेंहदी रचाओ तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराईं गईं। प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह ने कहा कि समूचे बुंदेलखंड में मथुराप्रसाद महाविद्यालय ने अपनी एक साख बनाई है और यहां के छात्र छात्राएं विश्व विद्यालय स्तर पर अपनी मेधा के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर स्टाफ के विजयविक्रम सिंह, डॉ. सुरेन्द्रसिंह, राघवेन्द्रसिंह गुर्जर, नरेशचंद्र द्विवेदी, मनोज तिवारी, महेन्द्रनाथ मिश्रा, हरीमोहन पाल, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. स्वराज्यमणि अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, सुनीलबाबू आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन भूपेन्द्र त्रिपाठी व सुधीर अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने जताया। इससे पूर्व कॉलेज की छात्राओं हिमानी राठौर, शबनम राईन, बबली राठौर, कायनात, शिवानी आदि ने वाणी वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
इंसेट में-
फोटो-कोंच4-गायन में प्रतिभाग करती छात्रा अंजली सौनकिया
प्रतियोगिताओं में इन छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया
कोंच। युवा महोत्सव के दौरान गायन, वादन, मेंहदी रचाओ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं छात्राओं ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। गायन में शिल्पी पाठक, अंजली सौनकिया, ऋतिका श्रीवास्तव, शिवानी पटेल, बबली राठौर, अनुरागिनी, अनुष्का श्रीवास्तव, काजल, अंशिका, शालिनी गुर्जर, हिमानी राठौर, मोनू राठौर, वादन में वैशाली स्वर्णकार, बबली राठौर, काजल रजक, हिमानी राठौर, मेंहदी रचाओ में आयुषी अग्रवाल, तृप्ति, कीर्ति वर्मा, प्रियंका सोनी, मनीषा, किशन सोनी, लक्ष्मी, आयुषी, राधा गुर्जर, मनीषा, काजल, प्रिंसी, अनामिका, जुलेखा राईन तथा प्रश्नोत्तरी में आयुषी अग्रवाल, सहजल, आमिरखान, अमन अग्रवाल, विशाल याज्ञिक, अभिषेक अग्रवाल, प्रज्ञदीप, वैष्णवी स्वर्णकार, प्रिंसी अग्रवाल, आराधना कुशवाहा, शिखा अहिरवार, मनमोहन सोनी, छत्रपालसिंह, पुष्पेन्द्रप्रताप सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।






Leave a comment