कोंच-उरई । नदीगांव थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से अस्सी क्वार्टर अबैध शराब के बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एसआई मनोजकुमार गुप्ता ने गश्त के दौरान कन्हरी पुल के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है जिनके पास से मध्यप्रदेश निर्मित शराब के अस्सी क्वार्टर बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों राजेन्द्रसिंह पुत्र गोविंदसिंह निवासी आलमपुर तथा राजाराम पुत्र गयादीन निवासी सिवनी बुजुर्ग का आबकारी एक्ट की धाराओं में चालान किया है।

 

Leave a comment