जालौन-उरई । स्वच्छता अभियान की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है  इसका जीता जागता दृश्य नगर के चौराहों पर देखा जा सकता है । सरकार द्वारा स्वच्छ नगर सुंदर नगर की दुहाई धूमिल नजर आ रही है  । कूड़े के पास पॉलीथिन खाती गाय इसका उदाहरण है।

नगर पालिका की उदासीनता के चलते नगर में साफ सफाई तथा नगर का कूड़ा उठान के लिए नीला और हरा डिब्बा सिर्फ शोपीस बना है डिब्बो में डला कूड़ा न तो सफाई कर्मियों द्वारा उठाया जाता है और न ही उसकी सफाई की जाती है ।  डाकघर के पास रखे कूड़ेदान का आलम यह है कि मुहल्ले वालो द्वारा उसमे कूड़ा तो डाला जाता है लेकिन उसका रख रखाव तथा कूड़े का उठान न होने से कूड़ा नीचे फैल जाने से जानवरों द्वारा उसमे पड़ी पॉलीथिन खाई जा रही है जिसको लेकर नगरपालिका द्वारा सरकार की नीतियों का खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। मजे की बात तो यह है नगरपालिका का चेयरमैन सत्ता पक्ष का होने के बावजूद भी नगर की स्वच्छता अभियान में पलीता लगाया जा रहा है ।  औपचारिकता पूर्ण कर सरकार की मंशा को धूमिल किया जा रहा है जिससे नगर में पालिका के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।

Leave a comment