
कालपी-उरई । शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवकली में संदिग्ध अवस्था मे 25 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद को आग लगा ली । इस दौरान महिला गम्भीर रुप से झुलस गई । नाजुक हालत में पारिवारिकजनों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया । डॉक्टरो ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया।
उक्त गांव के निवासी अरविंद परिवार समेत देवकली में रहते थे । दोपहर को पत्नी ने मायके जाने की जिद की। बताते है कि पति के इंकार करने के बाद नाराज पत्नी विनीता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। यह हादसा देखकर घर वालो ने उसे बचाने की कोशिश की। झुलसी विनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनूप अवस्थी एवं डॉ. उदय कुमार ने प्रारभिक इलाज करके महिला को रिफर कर दिया। चिकित्सको के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है। विनीता का मायका ग्राम कानाखेड़ा हमीरपुर है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है और एक चार महीने का एक बच्चा भी है। जिस समय यह घटना हुई उस समय महिला का पिता भी घटना स्थल पर मौजूद बताया गया है।






Leave a comment