उरई । जिले की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था पहचान ने शनिवार को डकोर ब्लाक के कुठौन्दा गांव पहुंच कर परोपकार की एक मिसाल कायम की ।  एक कार्यक्रम के तहत संस्था ने कम्बल वितरित किये ।  शनिवार सुबह संस्था के अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कशफी,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष यूसुफ अंसारी समाजसेवी सभी साथियों के साथ कुठौंदा पहुँचे और उन्होने  जरूरतमन्दो को सर्दी से बचाने के लिए कम्बलों का वितरण किया  । यूसुफ अंसारी समाज सेवी ने कहा कि ये उन जरूरतमन्दो का हक़ है जो हम लोगो ने उन तक पहुँचाया ।  इस दौरान ऐर जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र मौखरी,  संस्था के गिरधर खरे,  कृपाराम कृपालु , हलीम अंसारी,  सभासद मुकेश यादव कुठोन्दा , विनोद गौतम , आसिफ अंसारी,  हाफिज शोएब अंसारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a comment