
जालौन-उरई । न तख्त चाहिए न ताज चाहिए हमे बुंदेलखंड राज्य चाहिए। इस नारे के साथ पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के 20वे दिन सत्याग्रहियों ने क्रमिक अनशन किया ।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे पृथक बुंदेलखंड निर्माण के आंदोलन के लिए 20वे दिन सत्याग्रहियों ने 20वे दिन न तख्त चाहिए न ताज चाहिए हमे बुंदेलखंड राज्य चाहिए नारे के साथ अपना क्रमिक अनशन स्थानीय गांधी स्मारक बस स्टैंड पर शुरू किया । बुंदेलखंड मुक्ति के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित के नेतृत्व में बुंदेलखंड की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरु किया गया जिसमे सर्वसमाज द्वारा अलग अलग अपनी सहभागिता की जा रही है । क्रर्मिक अनशन के 20वे दिन रमेश जलोनिया अंतर्राष्ट्रीय कवि, अशफाक राइन बागवान सेवा समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद राठौर, उमरदीन उर्फ भूरे पहलवान के अलावा नारायण अग्रवाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सत्याग्रह प्रारंभ किया । इस मौके पर नितिन पटेल, सन्तोष सक्सेना, सुरेश चंद्र राठौर, नरेंद्र कुमार वर्मा, मु.आफताब, शरीफ, विनोद साहू, जगदीश वर्मा, छविराम आदि मौजूद रहे।






Leave a comment