
जालौन-उरई । स्वामी विवेकानंद की 156वी जयन्ती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर में युवा सन्देश यात्रा निकाली गई । तत्पश्चात पुराने अस्पताल में एक सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता दीपक गुबरेले ने की । इस दौरान प्रान्त संयोजक ए बी वी पी अभिषेक बाथम ने देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने में विवेकानंद के जीवन परिचय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रांतीय संयोजक ने नगर के 5 स्कूलों के बच्चों के अलावा एक सैकड़ा से अधिक संघ प्रचारक ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद द्वारा जो देश के सम्मान को बनाये रखने के लिए किया गया उसके बारे में जितना भी गुणगान किया जाए कम है । विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से सीख लेना चाहिए \ उनके द्वारा दिया गया एक एक वक्तव्य हमारे जीवन में अमूल्य है कार्यक्रम के पहले अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा सन्देश यात्रा स्थानीय गल्ला मंडी परिसर से शुरू की गई जो कोतवाली रोड, देवनगर चौराहा से तहसील रोड होते हुए सब्जी मंडी से छोटी माता मंदिर के सामने पुराने अस्पताल पर समापन किया गया । इस संदेश यात्रा में महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी, आर जे इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मन्दिर के अलावा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया । इस संदेश यात्रा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारकर दीपक द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया । इस मौके पर आयुष भदौरिया अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर महामंत्री, नितिन मित्तल अध्यक्ष सेठ बीरेंद्र सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजा सिंह गधेला जिला अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment