जालौन-उरई । सत्तर साल का इतिहास बुन्देलखण्ड का हुआ सत्यानाश। इस नारे के साथ पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के 21 वें दिन सत्याग्रहियों ने किया क्रर्मिक अनशन।

बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे पृथक बुंदेलखंड निर्माण के लिए आंदोलन के लिए 21 वे दिन अधिवक्ताओं ने सत्याग्रह प्रारंभ किया जिसमें सत्तर साल का इतिहास बुन्देलखण्ड का हुआ सत्यानाश के नारे के साथ अपना क्रमिक अनशन स्थानीय गांधी स्मारक बस स्टैंड पर शुरू किया । बुंदेलखंड मुक्ति के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित के नेतृत्व में बुंदेलखंड की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरु किया गया जिसमे सर्वसमाज द्वारा अलग अलग अपनी सहभागिता की जा रही है । क्रर्मिक अनशन के 21 वें दिन एडवोकेट  उमेश दीक्षित,  मिथलेश ओझा, अरविंद पांडेय के अलावा मनीष अवस्थी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सत्याग्रह प्रारंभ किया। इस मौके पर एक सैकड़ा से अधिक कल्याण श्रीवास्तव , सन्तोष सक्सेना, सुरेशचंद्र राठौर, नरेंद्र कुमार वर्मा, मु.आफताब, शरीफ, विनोद साहू, जगदीश वर्मा, छविराम आदि मौजूद रहे।

Leave a comment