जालौन-उरई । एंटी रोमियो सेल नदारद मनचलों द्वारा चौराहे पर छात्राओं के साथ किया जाता है अभद्र व्यवहार। छात्राओं के अभिभावकों में स्थानीय पुलिस के खिलाफ गहरा रोष।
प्रदेश में योगी सरकार के बनते ही तमाम योजनाओं का युद्ध स्तर से नियम कानून बनाए गए लेकिन जुमे जुमे चार दिन तक उक्त नियमों का कड़ाई से पालन दिखाई दिया लेकिन जैसे ही समय गुजरता गया और सरकार के नियम कानून विलुप्त होते गए और आज उनका नामोनिशान तक नहीं रहा। नगर के चुर्खीरोड शिक्षा क्षेत्र का सबसे ज्यादा कार्य चलता है जिसमें दो महाविद्यालय, एक महिला महाविद्यालय के अलावा चार इंटर कॉलेज तथा छोटे-छोटे तमाम स्कूल संचालित हो रहे हैं। इतना ही नहीं बस स्टैंड के पास बालिका इंटर कॉलेज तथाआनंदीबाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज से निकलने वाली छात्राओं के साथ मनचलों द्वारा तरह-तरह का अभद्र टिप्पणियां की जाती है स्कूल जाते वक्त तथा स्कूल से घर आते वक्त रास्तो में कहीं भी एंटी रोमियो की टीम नजर नहीं आती है जिससे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नगर वासियों में गहरा रोष व्याप्त है।






Leave a comment