उरई । दबंगों के उत्पीड़न का कहर झेल रही एक विधवा महिला की गुहार अधिकारियों की अनसुनी के चलते अरण्यरोदन साबित हो रही है ।
मामला रामपुरा थाने की जगम्मनपुर चौकी के हुसेपुरा गाँव का है । यहाँ की रहने वाली पीड़िता ज्ञानवती के मुताबिक उसका छोटा लड़का बाहर काम करता है । वह बड़े लड़के के साथ गाँव में रहती है । उसे बेसहारा और मजबूर समझ कर पड़ोस के जगदीश, महेश और कल्लू उसे निशाना बनाये हुए हैं । वे उसके साथ मारपीट कर चुके हैं । बरसात में उन्होने उसके घर के किनारे नाली खोद दी जिससे उसका कच्चा घर गिर गया । उनके उत्पीड़न की वजह से उसका जीना दूभर हो गया है । चौकी इंचार्ज आरोपियों में से एक को एक बार पकड़ लाये थे लेकिन बाद में सांठगांठ हो जाने से उसे छोड़ दिया । उसने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जिसे बिना उसे सुने रफ़ा दफा कर दिया गया । इसे पुलिस की शह मान कर आरोपितों के हौंसले बुलंद हैं और उसके साथ किसी दिन बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है ।






Leave a comment