उरई । जिला बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में इंदिरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राज्यीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में 83 मैच खेले गए । पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने लगभग एक चौथाई मैच के साक्षी रह कर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की । निशित निरंजन झांसी और उनके साथी ने पुरुष डबल में मंजरेश / प्रखर औरैया को 30 -24 से हराया । पुरुष सिंगल में कृष्णकांत दुबे ग्वालियर ने सत्यम शर्मा उरई को 30 -11 से हराया । विजय प्रताप झांसी ने हर्षित लखनऊ , अनुराग सिंह प्रयाग ने अथर कोच झांसी को हराया । विष्णुकांत बांदा ने प्रखर कुमार कानपुर , प्रियव्रत दतिया ने शिवम पोरवाल औरैया , बृजेन्द्र दतिया ने संदीप महोबा को , सक्षम राजपाल दतिया ने राजवीर चावला झांसी को हराया । 45 वर्ष से ऊपर वर्ग में अमित शर्मा और अशोक सक्सेना ने हमीरपुर के राकेश / मतीन की जोड़ी को 30 -16 से हराया । पावन गुप्ता और अर्जुन गौर ने आनंद सिंह और शिशिर लखनऊ की जोड़ी को हराया ।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी , सूचना विज्ञान अधिकारी और क्लब के संरक्षक कृष्ण मोहन , सुग्रीव पाण्डेय , जितेंद्र त्रिपाठी , अनिल दिवाकर , अनिल निरंजन , पलक नायक , हिमांशु गुर्जर , प्रभात तिवारी , देवेन्द्र निरंजन , दर्शन यादव , मनीष विश्वकर्मा , तारिक  मौजूद रह कर समर्पण के साथ मैच कराते रहे ।

Leave a comment