जालौन-उरई । रिश्तेदारी में आये युवक द्वारा ग्राम छानी में एक लड़की के साथ छेड़खानी करने की सूचना पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई। छानी निवासी पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि पटेल नगर उरई निवासी रफीक पति अतीक द्वारा उसकी लड़की के साथ छेड़खानी की गई। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उक्त मनचले को पकड़ लिया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को पकड़कर थाने लाई।

Leave a comment