जालौन-उरई । उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा ग्राम हथेरी में बैठक कर किसानों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया जिसमें नव उदारवादी कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के चलते किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं । इसको लेकर 19 जनवरी को किसान मजदूर एकता दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी किसान सभा के मंत्री पवन कुमार ने दी।

किसान सभा के जिला प्रभारी कामरेड कमला कांत वर्मा ने ग्राम हथेरी में आयोजित किसान सभा की बैठक के दौरान कहा कि सरकार द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, इसके लिए 19 फरवरी को नगर में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पशु व्यापार से पाबंदी हटाने, आवारा पशुओं पर रोक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नाम जमीन अधिग्रहण, नव उदारवादी नीतियों ठेका भाव एफ डी आई, मनरेगा, किसानों की पेंशन कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने जैसे मुद्दे उठाये जायेगे।

Leave a comment