उरई । सरकारी मुहर की अपनी खास अहमियत होती है शायद यही सोच कर एक जरूरी अपील सरकारी मुहर के जानिब से करने का फ़ैसला लिया गया है ।
चुनाव में मतदान को 100 फीसदी के अंतिम मयार तक ले जाने के लिए कमर कसे चुनाव आयोग इस बाबत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर चुनाव में एक नया नुस्खा सामने लाती है । आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई ईजाद के साथ वह सामने आया है । चुनाव आयोग ने इसके तहत हर सरकारी कागज में फिर चाहे वह पत्राचार / परिपत्र हो या आदेश एक मुहर लगा कर जारी करने की व्यवस्था की जिसमें दर्ज होगा – भूल मत करना मतदान अवश्य करना । देखना है कि इस तरीके से अपील को लोगों को पहुँचाना कितना कामयाब साबित होता है ।






Leave a comment