उरई । सिख धर्म के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का 353 वां जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया । राठ रोड स्थित गुरुद्वारा में दिन भर गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए । सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर लंगर छका ।

इस अवसर पर सरदार हरदयाल सिंह , जसवीर सिंह , नरेंद्र पाल सिंह और हरजीत सिंह आदि विद्वानों ने गुरु गोविंद सिंह का जीवनवृत्त रोमांचक ढंग से सुनाया तो श्रद्धालुओं में भावुक दशा में अश्रुधारा बह निकली । विद्वानों ने गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं को मानवतावादी और सारे विश्व के कल्याण की भावना से ओतप्रोत बताया ।

गुरु जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा की सजावट और प्रकाश की आकर्षक व्यवस्था की गई थी । गुरुद्वारा में शीश नवाने पहुँचे श्रद्धालुओं में सभी धर्मों के लोग थे ।

Leave a comment