उरई । एक ओर सीबीआई की अवैध खनन को ले कर जनपद में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप अभी शांत नहीं हुआ है दूसरी ओर माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ खेल खेल कर शासन प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं ।
माधौगढ़ तहसील के महटौली गाँव में यमुना किनारे पट्टे में मिली लगभग एक दर्जन किसानों की खेती रौंद कर माफिया असलाहों के ज़ोर पर हर रोज एक सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टरों में यमुना की बालू लोड कर बिकवा रहे हैं । इस बारे में जब माधौगढ़ के उप जिलाधिकारी मनोज सागर से बात की गई तो उन्होने अवैध खनन की इस कारगुजारी से फिलहाल अनभिज्ञता प्रकट करते हुए जाँच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया ।
उधर बर्बाद हो रहे किसानों बाबूलाल , रमेशचंद्र , रानी देवी , रामकली , रघुबीर , संजू ओझा और कल्लू दीक्षित आदि ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर अपने खेतों को बचाने की गुहार लगाई ।






Leave a comment