
उरई । गो आश्रयस्थल की आड़ में प्रधान ने दो दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ों का सफाया करा दिया । वृक्षों के इस कत्लेआम से ग्रामीणों में भारी रोष छाया हुआ है ।
रामपुरा ब्लाक के नावर में प्रधान ने गो- आश्रयस्थल के लिए शंकरजी के स्थान वाली तलैया के आसपास की जगह का चयन कर लिया । इसकी तैयारी के बहाने उन्होने वहाँ खड़े शीशम ,नीम, बबूल, चिरोल आदि के पेड़ कटवा डाले । वृक्षारोपण अभियान को पलीता लगाने वाले उनके इस कृत्य से गांव वालों में भारी नाराजगी देखी जा रही है । जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की जा रही है ।






Leave a comment