कालपी –उरई । धार्मिक आस्थाओं की इस नगरी में शनिवार को हरीगंज स्थित मॉ काली देवी मन्दिर में बाला जी महाराज का सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम हुआ जिसमे बड़ी संख्या मे भक्तजनों ने भाग लिया । इस अवसर पर  निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मरीजों का परीक्षण कर दवाएँ वितरित की गयी \ रात्रि को जवाबी भजन, भव्य झांकी आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

श्री बाला जी मण्डल के सेवक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि गत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी 12 जनवरी को नगर के हरीगंज स्थित मॉ कालीदेवी मन्दिर मे बाला जी महाराज का सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम हुआ जिसमे हजारों की संख्या मे भक्तजनों ने भाग लिया ! उन्होने बताया कि इस दौरान  बालाजी महाराज की भव्य झॉकी सजायी गयी  तथा रात्रि जागरण का आयोजन देर रात्रि तक जारी रहा जिसमे बाला जी महाराज के जवाबी भजन हुये  । इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रात: 10 बजे मन्दिर के सामने निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे डा.सुशील कुमार वर्मा,डा.  सुलेखा वर्मा,डा.गंगाप्रसाद अहिरवार ने 200 मरीजों का परीक्षण किया । जिन्हे बडेरिया फार्मा के अतुल कुमार गुप्ता व आयुर्वेद  फार्माशिष्ट प्रेमकुमार द्विवेदी व मनोज कुशवाहा, विमल कुमार ने बडेरिया फार्मा व आयुर्वेद की निशुल्क दवायें वितरित की ! बाला जी महाराज के सेवक राजेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम मे पधारे लोगो का आभार व्यक्त किया है !

Leave a comment