कालपी –उरई । अखिल भारतीय ब्राह्मण  समाज की नगर इकाई की बैठक रविवार को नगर के राधे गार्डन में शंकर शरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई ! जिसमे ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव व जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री के अलावा नगर के ब्राह्मण समाज के लोगो ने भाग लिया ! उपस्थित लोगो ने संगठन को मजवूत वनाने व समाज उत्थान पर जोर दिया है !

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की आयोजित बैठक को संगठन के राष्ट्रीय सचिव विशम्भर नाथ त्रिपाठी ने सम्वोधित करते हुए कहा कि हम लोगो की शक्ति पहले से कम हो गयी है ! इसे जगाने की जरुरत है ! हम सव एक है एक होगे ! जिस दिन हमारा समाज एक साथ खडा हो जायेगा अन्य लोग हमारी ओर झुकेगे ! जिलाध्यक्ष जे.डी.शुक्ला ने कहा कि आज की बैठक मे उपस्थिति देखकर लगता है कि कालपी के ब्राह्मण मे संगठन के प्रति रुचि है ! हमारा उद्देश्य है कि हमारा समाज भी आगे बढे तथा समाज का उत्थान हो !  हमारे समाज का जनप्रतिनिधि हो जो समाज हित की बात करे ! इस लिए संगठन की आवश्यकता है ! जव संगठन मजबूत होगा तो हम सभी मजबूत होगे ! जिला महामंत्री वी.के.द्विवेदी, पं.योगेन्द्र नरायन शुक्ला, वार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी एड. आशुतोष मिश्रा, अशोक बाजपेयी, अमित पाण्डे, अरविन्द शुक्ला,आनन्द शर्मा, लल्लन पाण्डे, बुलबुल पाठक  मोहन शुक्ला, गोविन्द नरायन तिवारी एड.मोनू शर्मा,आर.एन.शुक्ला,अमित पाण्डे उसरगॉव,शिवकान्त दुवे मरगाया, जीतू तिवारी, शिवांग शुक्ला सहित अनेक लोगो ने विचार व्यक्त कर संगठन को मजवूत वनाने व समाज उत्थान की बात कही ! वही राघव अग्निहोत्री ने परशुराम भगवान की 101 फोटो उपलव्ध कराने की घोषणा की ! नगर अध्यक्ष राजू पाठक ने कहा कि जो समाज की जुम्मेदारी मुझे दी गयी है वह सभी के सहयोग से निभाने का पूरा प्रयास करुंगा तथा संगठन को मजवूत वनाने व समाज हित व उसके उत्थान के लिए वरावर संघर्ष करता रहूंगा ! आप सभी ने मीटिग को सफल वनाने मे भारी संख्या मे पधार कर जो सहयोग दिया है ! उसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं ! आप सभी से अनुरोध है कि इसी तरह आगे भी मेरा मार्ग दर्शन करते रहे तथा सहयोग देते रहे ! बैठक की अध्यक्षता कर रहे शंकर शरण चतुर्वेदी ने कहा कि समाज हित के सदैव  लिए हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा ! बैठक का सफल संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया !

बैठक में प्रमुख रुप से सत्यनरायन शर्मा, राम अवतार द्विवेदी, राजेन्द्र दुवे, जुगुल किशोर द्विवेदी, मोहन तिवारी, रामलखन द्विवेदी, रुपनरायन मिश्रा,दिनेश शुक्ला, प्रेम पाण्डे, अजय दीक्षित, नरेन्द्र द्विवेदी, राघव अग्निहोत्री,ओम प्रकाश शुक्ला, अमरदीप पाण्डे, दीपक शर्मा,नीलाभ शुक्ला, दिनेशचंद्र शुक्ला, अाशीष चतुर्वेदी उर्फ विट्टू महाराज, आसुतोष मिश्रा, राकेश शुक्ला, सर्वेश विद्यार्थी, नीलू दीक्षित, अवधेश तिवारी, हरिश्चन्द्र दीक्षित, अवधेश वाजपेई, संदीप पांडेय, अनूप तिवारी, अखिलेश तिवारी, नरेन्द्र त्रिपाठी, कल्लू शुक्ला, सुवोध द्विवेदी, कुलदीप शर्मा, प्रकाश नारायण द्विवेदी, दीपू महाराज, सुभाष तिवारी सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Leave a comment