कालपी-उरई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की भीड़ से निपटने के लिए अब चिकित्साधीक्षक डॉ.अनूप अवस्थी ने ओ.पी.डी.की सेवाएं देना शुरू कर दी है। इससे मरीजों को लाभ होने लगेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने का प्रावधान है। लेकिन मात्र तीन डॉक्टरों डॉ.उदय कुमार, डॉ.सुंदर सिंह, डॉ.विनय कुमार के भरोसे लंबे अरसे से ओ.पी.डी की सेवाएं हो रही है। इनमें एक चिकित्सक की इमरजेंसी की ड्यूटी लग जाने से मात्र दो चिकित्सक कक्षों में बैठकर ओ.पी.डी सेवाएं करते रहते हैं। सर्दी के सीजन में रोगियों की तादाद में काफी वृद्धि हो गई है। डॉ. अनूप अवस्थी के ऊपर प्रशासनिक कार्यों का दायित्व होने के साथ ही जिला स्तर आदि  विभागीय मीटिंगों में हिस्सा लेने के कार्यो में व्यस्त रहते थे। रोगियों की भारी संख्या को देखते हुये अस्पताल के ओ.पी.डी कक्ष कमरा नम्बर 5 में बैठकर मरीजो का उपचार करना शुरू कर दिया है।

अधीक्षक ने बताया कि सर्दी, जुखाम, बुखार आदि रोगियों की तादाद में वृद्धि हो गई है। उन्होंने कहा कि बाहर की दवा लिखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि मरीजो को ठंडक तथा बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया।

Leave a comment