कालपी-उरई । गांव में किसानों के साथ दबंगई दिखाकर उत्पात कर रहे शातिर बदमाश को इलाकाई पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह दलबल समेत कुरहना गांव के आसपास भ्रमणशील थे। तभी सूचना मिली कि  समीप के खेतो में मुकेश पुत्र साधूराम आसपास के ग्रामीणों के बीच उत्पात मचाकर पानी के लिए झगड़ा कर रहा जय । सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुकेश को शांतिभंग की धारा में ग्र्फ़्तार कर  जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक आरोपी मुकेश के खिलाफ पहले से ही हत्या का अभियोग कायम है ।

Leave a comment