कालपी-उरई । सोमवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान 35 वर्षीया महिला की मृत्यु हो गई जिसके बाद मृतका के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बबाल काटा ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा मोहल्ला हरीगंज निवासी अनीस की गर्भवती पत्नी रुखसाना का चेकअप बराबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होता रहा था । सोमवार को दर्द उठने पर उसे  अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

चिकित्सा अधिकारी डॉ सुंदर सिंह ने बताया कि परीक्षण में उसके खून में  केवल  साढ़े 6 परसेंट हीमोग्लोबिन पाया गया जबकि 12 प्रतिशत से अधिक हीमोग्लोबिन होना चाहिए। ध्यान रहे कि एक ही दिन पहले रविवार को  भी मृतका का चिकित्सालय मे स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। चिकित्सकों ने गर्भवती महिला के खून की कमी को देखते हुए अतिरिक्त ब्लड चढ़ाने की सलाह दी थी। सोमवार को जब गर्भवती महिला प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती हुई थी तो परिवारी जनों को ब्लड चढ़वाने के लिए उसे जिला चिकित्सालय  ले जाने का मशविरा दिया गया था । इसी बीच स्थानीय  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इससे उसके परिजन भड़क गए । उन्होने अस्पताल के स्टाफ के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग करते हुए वबाल काटा ।

 

Leave a comment