
- सेन सविता समाज के राष्टï्रीय अध्यक्ष राकेश का हुआ जोरदार स्वागत
कोंच-उरई । सेन सविता समाज के राष्टï्रीय अध्यक्ष राकेश सेन ने कहा है कि अभी भी हमारा समाज राजनैतिक और शैक्षिक रूप से काफी पिछड़ा है। जब तक हमारे समाज की राजनीति में उपयुक्त भागीदारी नहीं होगी तब तक हमारे समाज का संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि चाहे एक वक्त भूखा रहना पड़े लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलाएं क्योंकि आज के दौर में शिक्षित समाज ही देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सकता है। यह बात उन्होंने मंगलवार को धनुताल स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने उपजातियों में बटे सेन, सविता, याज्ञिक समाज को एकजुटता का भी पाठ पढाया।
धनुताल इलाके में सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में बुंदेलखंड सेन सविता एकता समिति के तत्वाधान में समाज के राष्टï्रीय अध्यक्ष राकेश सेन के पहली बार आगमन पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संतराम याज्ञिक, मुकेश याज्ञिक द्वारा संजोए गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्टï्रीय अध्यक्ष राकेश सेन रहे तथा बिशिष्टï अतिथियों की श्रृंखला में दीपक रनवां, आकाशदीप झांसी, पवन माधौगढ आदि मंचस्थ रहे। पत्रकार हरीमोहन याज्ञिक, सुशील पनयारा, आकाशदीप, भोला याज्ञिक, सुन्नू नाई, हरिओम फुलैला, सुंदरम आदि ने माल्यार्पण कर राष्टï्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। संरक्षक छक्कीलाल याज्ञिक ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बिखरे समाज को एकजुट करना है ताकि समाज में वह अपेक्षित सम्मान प्राप्त कर सके। इस दौरान प्रधान सिमिरिया हरीचंद्र, अंशुल याज्ञिक, पवन, ब्रजेन्द्र, दीपक, आकाश, सुरेन्द्र, हरिश्चंद्र, संतोष, ब्रजविहारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






Leave a comment