
कालपी-उरई । नगर के पुराने बस स्टाप के समीप स्थित मकैनिक की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई । इसकी चपेट में दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया।
नुमाइश ग्राउंड में आरा मशीन के पास मैहराज भय्या मिस्त्री की मैकैनिक की दुकान थी। दुकानदार अपनी दुकान को शाम को बंद करके चला गया। रात करीब 9 बजे दुकान के अंदर आग लगने लगी । धीरे-धीरे आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। सूचना पाकर दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की चपेट से अगल-बगल की दुकाने बच गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।






Leave a comment