कोंच-उरई । मारपीट के एक मामले में चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। अब्दुल सत्तर निवासी जयप्रकाश नगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम लगभग साढे सात बजे जयप्रकाश नगर के रहने बाले मंटू, बंजारा, बॉबी व जितेन्द्र उसके दरबाजे पर आए और घर में मौजूद उसके भतीजे शहीद व अफसर को गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने से रोका तो इन लोगों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।

Leave a comment