कोंच।–उरई  सेवा निवृत्त पटेल समाज के सहयोग से ग्राम अंडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कमोवेश तीन दर्जन गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। स्व. श्रीमती रानी दुल्हिन व स्व. रामसिंह पटेल की पुण्य स्मृति में सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक रामबाबू दादा द्वारा कंबल वितरित कराये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद ने की तथा संचालन पूर्व प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्रसिंह ने किया। कुल अड़तीस कंबल वितरित किए गए।

आयोजक संस्था के अध्यक्ष शारदाप्रसाद मास्टर ने कहा कि लोगों को इस तरह के नेक कार्य करते रहना चाहिए जैसा कि उनकी संस्था समय समय पर समाजसेवा के कार्य करती रहती है। इससे समाज के विपन्न लोगों की मदद भी हो जाती है। संस्था संयोजक ने बताया कि आगामी बसंत पंचमी को संस्था तीतरा महाविद्यालय में कुर्मी समाज की गरीब बच्चियों के सामूहिक विवाह कराने जा रही है इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज पिपरैया, पूर्व प्रधान श्रीराम द्विवेदी, भंवरसिंह पटेल, महेन्द्रसिंह कक्का, रामदास बाबूजी, मानसिंह कुदरा, हरगोविंद, राजेन्द्रसिंह जुझारपुरा, शारदाप्रसाद मुखिया, कुंजविहारी फौजी, वीरेन्द्रशाह, संतकुमार आचार्य, रामप्रताप मास्टर भदारी, रामदास बदऊंआ, राममनोहर, रामशंकर छानी, राकेश निरंजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment